एक अपडेट और दुनिया में हाहाकार, पांच प्वाइंट में जानें MicroSoft Outage

MicroSoft Crowdstrike Outage Explain In 5 Point: माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक के टेक्नीकल ग्लिच ने Microsoft Azure और Microsoft 365 सर्विस समेत कई लैपटॉप की बुरी तरह से प्रभावित किया। इस आउटेज से देश-विदेश की एयरलाइन्स, क्लाउड सर्विस, माइक्रोसॉफ्ट सर्विस बंद पड़ गई थीं।

MicroSoft Crowdstrike Outage Explain In 5 Point: बड़े पैमाने पर आईटी आउटेज ने वैश्विक स्तर पर व्यवसायों और महत्वपूर्ण सेवाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसमें Microsoft Azure और Microsoft 365 सर्विस समेत कई लैपटॉप की बुरी तरह से प्रभावित किया। इन सबके पीछे साइबर सिक्योरिटी प्रोवाइडर क्राउडस्ट्राइक का एक बग वाले अपडेट को माना गया है, जिसने लाखों विंडोज पीसी और सर्वर को प्रभावित किया। चलिए इस पूरे मामले को 5 प्वाइंट में समझते हैं।

Microsoft Crowdstrike Outage

Microsoft Crowdstrike Outage

एक अपडेट से क्या-क्या हुआ बंद

क्राउड स्ट्राइक के अपडेट के कारण माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज में, दुनिया भर में उड़ानें, शेयर बाजार और बैंकिंग संचालन सहित कई सर्विस को प्रभावित किया। इस ग्लोबल आउटेज से देश-विदेश की एयरलाइन्स, क्लाउड सर्विस, माइक्रोसॉफ्ट सर्विस, माइक्रोसॉफ्ट Azure सर्विस और Microsoft 365 ऐप्स, और PC यूजर्स प्रभावित हुए। वहीं मीडिया कम्पनियां भी इससे संघर्ष कर रही थीं। आउटेज से ब्रिटेन के स्काई न्यूज का न्यूज प्रोडकास्ट बंद हो गया। ऑस्ट्रेलिया के एबीसी ने भी इसी तरह की समस्या का सामना किया।

End of Feed