AI टेक्नोलॉजी पर सवाल: Meta चैटबॉट्स पर बच्चों से अश्लील बातचीत करने का आरोप, जानें कंपनी ने क्या कहा

Meta AI Chatbot Controversy: रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर्स ने खुद को 14 साल का बच्चा बताकर Meta के कुछ सेलिब्रिटी चैटबॉट्स से बातचीत की। इस दौरान वे चैटबॉट्स से गलत और अश्लील बातें करवाने में कामयाब रहे। इसपर मेटा ने कहा कि अब अतिरिक्त उपाय किए गए हैं ताकि जो लोग हमारे प्रोडक्ट को एक्सट्रीम उपयोग के मामलों में घंटों तक हेरफेर करना चाहते हैं, तो उनके लिए यह काम मुश्किल होगा।

Meta AI Chatbot Controversy: सोशल मीडिया दिग्गज Meta एक बार फिर विवादों में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Meta के AI चैटबॉट्स, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, पर बच्चों समेत सभी यूजर्स के साथ आपत्तिजनक और अश्लील बातचीत करने की सुविधा देने का आरोप है।

'वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध चैटबॉट्स ने नाबालिग यूजर्स के साथ स्पष्ट विषयों पर बातचीत की। जांच में यह सामने आया कि मशहूर हस्तियों की आवाज और व्यक्तित्व के आधार पर तैयार किए गए ये चैटबॉट्स भी गलत तरीके से बातचीत में शामिल हो सकते हैं।

End of Feed