Whatsapp पर दो अकाउंट के लिए अब नहीं होगी क्लोन ऐप की जरूरत, कंपनी ला रही नया फीचर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 07:09 PM IST

hatsapp new feature: व्हॉट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जल्द ही एक मल्टी-अकाउंट फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने व्हॉट्सऐप ऐप में एक से ज्यादा अकाउंट जोड़ पाएंगे।

Whatsapp new feature: व्हॉट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जल्द ही एक मल्टी-अकाउंट फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने व्हॉट्सऐप ऐप में एक से ज्यादा अकाउंट जोड़ पाएंगे। यह फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप की तरह मल्टीपल अकाउंट इन सिंगल ऐप की फैसिलिटी देगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.23.17.8. में इस फीचर को रोल-आउट कर रहा है। फिलहाल, यह फीचर डेवलपिंग फेज में है और केवल बीटा टेस्टर्स के लिए अवेलेबल है। नया अपडेट जल्द ही सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल किया जा सकता है।

WhatsApp to rolling out a new feature

व्हॉट्सऐप

यूजर्स को डुअल ऐप्स यूज करने की नहीं जरूरत

पर्सनल और प्राइवेट चैट जैसे सारे कन्वर्सेशन अलग-अलग ऐप में रहेंगे। नोटिफिकेशन भी दोनों अकाउंट के लिए अलग-अलग ही होंगे। अब तक एक व्हॉट्सऐप में एक ही अकाउंट जोड़ा जा सकता है। एक से ज्यादा अकाउंट रन करने के लिए यूजर्स को डुअल ऐप्स या डुअल मोड जैसे क्लोन फीचर का यूज करना होता है।

End of Feed