WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस सुधारने के लिए आए-दिन नए अपडेट्स लाता रहता है। इस चैटिंग ऐप के मालिकाना हक वाली मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग और लैंडस्केप मोड्स मिलने की घोषणा कर दी है। मेटा के इस फीचर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, अब व्हाट्सएप यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान लाइव व्यू को ब्रॉडकास्ट कर सकेंगे। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग के दौरान अब लैंडस्केप मोड भी काम करेगा, यानी आपना मोबाइल आड़ा करके आप वीडियो चैट कर सकते हैं।
अब व्हाट्सएप यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान लाइव व्यू को ब्रॉडकास्ट कर सकेंगे।
कैसे इस्तेमाल करें नया फीचर
इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर दिख रहा शेयर आईकन टच करना होगा। इसके बाद चुने गए शख्स के पूरे मोबाइल स्क्रीन पर आपको वीडियो कॉल दिखाई देने लगेगा। ये फीचर वेबव्हाट्सएप के जरिए कंप्यूटर पर भी चलाया जा सकता है। इसमें आप अपने स्क्रीन पर कोई भी डॉक्यूमेंट या वेबपेज या वीडियो जैसा कंटेट दिखा सकते हैं। बैंकिंग ऐप और सर्विस की सुरक्षा के लिहाज से यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
और क्या-क्या कर सकते हैं?
व्हाट्सएप के इस नए फीचर से ना सिर्फ स्क्रीन शेयरिंग और लैंडस्केप मोड मिलेगा, बल्कि अपनी जरूरत के हिसाब से यूजर्य एक-दो या फिर कई लोगों के साथ ये स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इसके बाद यूजर्स को पूरा स्क्रीन शेयर करना है या फिर स्क्रीन का हिस्सा, ये भी उन्हीं पर निर्भर करता है। यहां आप लाइव चैट के दौरान स्क्रीन कैप्चर कर सकते हैं, यानी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। ओटीटी कंटेंट को भी आप स्क्रीन शेयर के माध्यम से अपने दोस्तों या फैमिली को भेज सकते हैं।
