टेक एंड गैजेट्स

Twitter का दबदबा खत्म करने Instagram लाएगा ऐप,फॉलोअर्स भी कर सकेंगे कनेक्ट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 4, 2023, 11:36 AM IST

Instagram New App To Rival Twitter: Instagram के मालिकाना हक वाली Meta बहुत जल्द Twitter को टक्कर देने के लिए नई ऐप लाने वाली है। इसका ट्रायल पहले से जारी है और जुलाई के अंत तक यूजर्स को ये ऐप इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है।

Image

इंस्टाग्राम और ट्विटर होंगे आमने-सामने

Photo : iStock

Instagram New App To Rival Twitter: दुनिया भर में लोगों के मनोरंजन का पसंदीदा प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम बना हुआ है और अब मेटा इसका एक और वर्जन लाने वाली है। इंस्टाग्राम का नया माइक्रोब्लॉगिंग टेक्स्ट बेस्ड ऐप जल्द ही मेटा पेश करने वाली है, जो सीधे तौर पर ट्विटर से पंगा लेने वाली है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जुलाई 2023 के अंत तक इस नए ऐप को लॉन्च किया जा सकता है। मेटा फिलहाल इस ऐप की टेस्टिंग कर रही है जिसके लिए कई सेलेब्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स की मदद ली जा रही है।

इंस्टाग्राम से अलग होगी नई ऐप

मेटा ने ट्विटर की तर्ज पर इंस्टाग्राम से अलग इस ऐप्लिकेशन को तैयार किया है, हालांकि यूजर्स अपने इंस्टाग्राम और नए ऐन को कनेक्ट कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस नई ऐप में यूजर्स 500 कैरेक्टर्स तक के पोस्ट कर सकते हैं, इसके अलावा यहां फोटो, लिंक और वीडियो पोस्ट करने की आजादी भी मिलने वाली है। कई लोगों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस नई ऐप के बारे में काफी सारी जानकारी दी है। साफ होता है कि मेटा इसे बहुत जल्द यूजर्स के लिए पेश कर देगी।

इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स होंगे कनेक्ट

नए प्रोजेक्ट का नाम पी92 और बार्सेलोना रखा जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मजेदार बात ये है कि नई ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत नहीं करनी होगी, अगर आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या ज्यादा है तो आप इन्हें नए अकाउंट से कनेक्ट कर सकते हैं। कहने का मतलब इंस्टाग्राम के सभी फॉलोअर्स आपको नई ऐप में देख सकेंगे। बता दें कि ये खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और फिलहाल इंस्टाग्राम की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article