टेक एंड गैजेट्स

Meta का बड़ा कदम, WhatsApp, Facebook और Messenger यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम से मिलेगी राहत

मेटा ने इस सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है जो ऐसे स्कैम को रोकने का काम करेंगे जिसमें किसी की पहचान बनकर ठगी को अंजान दिया जाता है। कंपनी की मानें तो नई सुविधा लोग आसानी से यह जान सकेंगे कि फोन में आया मैसेज या फिर कोई और रिक्वेस्ट असली है या फर्जी है।

Image

वॉट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर यूजर को मिलेंग नए फीचर्स।

जब से इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ी है तब से ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। आज से जहां कुछ सालों पहले तक मोबाइल यूजर्स को जहां फोन कॉल या फिर टेक्स्ट मैसेज भेजकर क्रिमिनल्स लोगों को शिकार बनाते थे वहीं अब साइबर क्रिमिनल्स लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी ले रहे हैं। WhatsApp, Facebook और Messanger के यूजर्स की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए मेटा ने एक शानदार Anti Scam Tools पेश किया है। कंपनी के मुताबिक इस फीचर का मकसद लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाना है।

मेटा की तरफ से ऑनलाइन स्कैम से बचने के लिए पेश किए गए इन नए टूल्स में In-app alerts, Better Safety Controls और Better Security Controls For Banks & Tech Companies के साथ पार्टनरशिप शामिल हैं। मेटा ने इस सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है जो ऐसे स्कैम को रोकने का काम करेंगे जिसमें किसी की पहचान बनकर ठगी को अंजान दिया जाता है। कंपनी की मानें तो नई सुविधा लोग आसानी से यह जान सकेंगे कि फोन में आया मैसेज या फिर कोई और रिक्वेस्ट असली है या फर्जी है।

WhatsApp यूजर को देगा अलर्ट

नए सेफ्टी सिस्टम के तहत अगर कोई संदिग्ध डिवाइस आपके अकाउंट से जुड़ने की कोशिश करेगा, तो WhatsApp स्क्रीन पर साफ-साफ चेतावनी दिखाएगा। इसमें बताया जाएगा कि एक नया डिवाइस आपके अकाउंट से लिंक होने की कोशिश कर रहा है और उसे आपकी चैट्स तक पहुंच मिल सकती है।

साथ ही यूजर को सलाह दी जाएगी कि रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसे ध्यान से जांच लें। कंपनी का कहना है कि यह फीचर खासकर उन मामलों को रोकने में मदद करेगा, जहां स्कैमर्स लोगों से QR कोड स्कैन करवाकर या लिंक भेजकर उनका अकाउंट एक्सेस करने की कोशिश करते हैं। इससे यूजर्स को पहले ही जानकारी मिल जाएगी और वे सावधानी से फैसला ले सकेंगे।

मैसेंजर में भी मिलेगा सेफ्टी फीचर

Meta ने इसके अलावा Messenger और Facebook में नए सेफ्टी फीचर जोड़े हैं। Messenger में अब AI-Based स्कैम डिटेक्शन का दायरा कंपनी तेजी से बढ़ा रही है। अगर किसी नए कॉन्टैक्ट के साथ बातचीत के दौरान अगर कोई स्कैम होने का पैटर्न नजर आता है तो ऐप यूजर्स को तुरंत इसकी चेतावनी दे देगा। इतना ही नहीं अगर उस चैट की एआई से समीक्षा भी करवाई जा सकती है। इसके अलावा फेसबुक के लिए एक नया फीचर टेस्ट किया जा रहा है जिसमें किसी संदिग्ध फ्रेंड की रिक्वेस्ट मिलने पर अलर्ट मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article