भारत में लॉन्च हुआ Imagine Me फीचर, सुपरहीरो से लेकर अवतार तक, AI से फटाफट बनेंगी फोटो

Meta ने भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स की मौज करा दी है। दरअसल कंपनी ने अपने पॉपुलर एआई फोटो जनरेट करने वाले फीचर Imagine me को भारत में लॉन्च कर दिया है। अब आप अपनी फोटो को अलग-अलग तरह के जनरेट कर सकते हैं। यह फीचर यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है।

Meta AI Imagine Me: अगर आप नई-नई फोट बनाने का शौक रखते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। मेटा ने करोड़ों भारतीय यूजर्स के लिए भारत में एक धमाकेदार फीचर पेश कर दिया है। Meta ने भारत में अपने पॉपुलर AI फीचर 'Imagine Me' को लॉन्च कर दिया है। भारत से पहले यह फीचर अमेरिका और कुछ दूसरे देशों में ही उपलब्ध था। लेकिन, अब भारत के लोग भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

Meta Imagine me

मेटा ने करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स की कराई मौज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

मेटा का Imagine Me फीचर आपको पूरी तरह से एक अलग एक्सपीरियंस देने वाला है। इसके जरिए आप किसी भी फोटो को अलग-अलग स्टाइल में एआई की मदद से जनरेट कर पाएंगे। Imagine Me को आप Instagram, Messenger, WhatsApp और Meta AI एप पर इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी की तरफ से एक प्रेस रिलीज में भारत में इस फीचर की लॉन्चिंग दी गई।

End of Feed