मां-बाप की चिंता खत्म करने Instagram लाया खास फीचर्स, जानें इस्तेमाल का तरीका

Instagram Teen Accounts: Meta ने नए Instagram Teen Accounts लॉन्च किए हैं, जो खासतौर पर 16 साल से कम उम्र के यूजर्स की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इससे ऑनलाइन बुलिंग, नुकसानदायक कंटेंट और अनचाही मैसेजिंग जैसी समस्याओं को रोका जाएगा। Meta का कहना है कि नए Teen Accounts ऑटोमैटिकली हाई सेफ्टी सेटिंग्स पर रहेंगे, जिससे टीन यूजर्स को डिजिटल दुनिया को सुरक्षित तरीके से एक्सप्लोर करने में मदद मिलेगी।

Instagram Teen Accounts: फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का संचालन करने वाली कंपनी मेटा ने मंगलवार को ‘इंस्टाग्राम टीन अकाउंट्स’ का भारत में विस्तार करने की घोषणा की। इसमें अवांछित बातचीत को लिमिट करने और प्राइवेसी सेटिंग बढ़ाने के साथ मां-बाप की अधिक निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। आसान भाषा में कहें तो पेरेंट्स अपने बच्चों के अकाउंट पर नजर रख सकेंगे।

End of Feed