टेक एंड गैजेट्स

देसी ChatGPT का अवतार है चैटसोनिक, कई धांसू फीचर्स से लैस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 1, 2023, 03:29 PM IST

Made in India ChatGPT ChatSonic: गूगल की तरह चैटसोनिक अधिक तथ्यात्मक और अपडेटेड जानकारी देता है। इसके क्रोम एक्सटेंशन के साथ, यूजर्स ईमेल का जवाब दे सकते हैं साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार संवाद कर सकते हैं, ग्राहक असिस्टेंट टिकट को भी चला सकते हैं। चैटसोनिक भी ऑन-द-गो एक्सेस के लिए मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराता है।

Image

Made in India ChatGPT ChatSonic: क्रोम एक्सटेंशन के साथ, यूजर्स ईमेल का जवाब दे सकते है।

Photo : iStock

Made in India ChatGPT ChatSonic: चैटसोनिक (ChatSonic) एक शक्तिशाली एआई चैटबॉट है, जो चैटजीपीटी ( ChatGPT) की तरह ही है। गूगल की तरह चैटसोनिक अधिक तथ्यात्मक और अपडेटेड जानकारी देता है। टेक्स्ट कंटेक्स्ट जनरेट करने के अलावा, चैटसोनिक इमेज भी निकालने की क्षमता रखता है और सिरी या गूगल असिस्टेंट की तरह आवाज से समझने और रिएक्शन देने की क्षमता रखता है।

बिजनेस के लिए बना पाएंगे एआई चैटबॉट

इसके क्रोम एक्सटेंशन के साथ, यूजर्स ईमेल का जवाब दे सकते हैं साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार संवाद कर सकते हैं, ग्राहक असिस्टेंट टिकट को भी चला सकते हैं। चैटसोनिक भी ऑन-द-गो एक्सेस के लिए मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराता है। साथ ही पहले से बने प्रॉम्प्ट भी प्रदान करता है। इसकी उपयोग ज्यादा बढ़ाने के लिए को और भी बढ़ाने के लिए, चैटसोनिक बिजनेस को अपनी खास जरूरतों के अनुसार अपने खुद के कस्टम चैटजीपीटी जैसे एआई चैटबॉट बनाने का फीचर भी प्रदान करता है।

क्या है चैटसोनिक प्लेटफार्म

चैटसोनिक एक AI चैटबॉट है जिसे राइटसोनिक (Writesonic) ने डेवेलोप किया है। इसमें आपको अपने सवालों का जवाब आसानी से मिल सकता है और साथ ही आप इसमें वॉइस कमांड (voice command) के जरिए भी अपने सवाल पूछ सकते हैं जो कि आप ChatGPT में नहीं कर सकते। चैटसोनिक आपको नेचुरल टोन में ही कंटेंट देता है यानि कि आपका कंटेंट रोबोटिक (robotic) जैसा नहीं लगेगा। इस प्लेटफार्म को मल्टी-टर्न डायलॉग के लिए डिजाइन किया गया है। ये ChatGPT का टॉप अल्टरनेटिव माना जा रहा है। ये अप टू डेट और रेलेवेंट इंफॉर्मशन (Relevant Information) अपने यूजर्स को देता है। कन्वर्सेशनल रिस्पॉन्स (conversational Response) के अलावा ये Dall-E की तरह इमेज भी जनरेट करता है।

चैटसोनिक के फीचर्स

1. वॉइस कमांड: Chatsonic के जरिए आप अपने सवाल बोलकर भी पूछ सकते हैं या सिर्फ कुछ महत्वपूर्ण शब्द बोलकर भी आप पूरी जानकारी ले सकते हैं।

2. तथ्यात्मक कंटेंट: Chatsonic गूगल सर्च इंजन से ही डाटा को कलेक्ट करता है और ये आपको तथ्यों के साथ ताजा खबरों पर आर्टिकल (article) बनाकर दे सकता है।

3. इमेज जनरेटर: आप ChatGPT से इमेज प्राप्त नहीं कर सकते क्योंकि वो एक चैट बेस्ड AI है पर चैटसोनिक के जरिए आप कोई भी आई इमेज जेनेरेट कर सकते हैं।

चैटसोनिक प्लेटफार्म का इस्तेमाल कैसे करें

गूगल पर आप ‘Writesonic' सर्च करें।

इसके बाद Writesonic के मेनू से 'Chatsonic विकल्प पर आप क्लिक करें।

यहां आप इसे यूज कर पाएंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article