MediaTek का सबसे दमदार चिपसेट हुआ लॉन्च, मिलेगा GenAI का सपोर्ट

MediaTek Dimensity 9400 SoC: डाइमेंसिटी 9400, मीडियाटेक के पिछले फ्लैगशिप चिपसेट डाइमेंसिटी 9300 की तुलना में 35% तेज सिंगल-कोर परफॉर्मेंस और 28% तेज मल्टी-कोर परफॉर्मेंस देता है। यह यूजर्स को नए जनरेटिव एआई एप्लिकेशंस का बेहतर अनुभव देगा।

MediaTek Dimensity 9400 SoC: चिप निर्माता मीडियाटेक ने बुधवार को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन चिपसेट, डाइमेंसिटी 9400 लॉन्च किया है, जो एआई एप्लिकेशंस, बेहतरीन गेमिंग अनुभव, शानदार फोटोग्राफी और अन्य उपयोगों के लिए बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, डाइमेंसिटी 9400 से लैस पहले स्मार्टफोन इस साल की चौथी तिमाही में बाजार में आ जाएंगे।

MediaTek Dimensity 9400 SoC

MediaTek Dimensity 9400 SoC

डाइमेंसिटी 9400, मीडियाटेक के फ्लैगशिप मोबाइल चिप्स की चौथी और सबसे नई जनरेशन है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन की गई है। इसमें एआरएम के वी9.2 सीपीयू आर्किटेक्चर और एडवांस्ड जीपीयू और एनपीयू का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह सुपर पावर-एफिशिएंट तरीके से हाई परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

End of Feed