Apple का नया MacBook Pro लॉन्च, पहली बार मिला OLED डिस्प्ले, M6 चिप के साथ कीमत ₹2,39,900

Apple MacBook Pro (2026) भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 14.2-इंच OLED डिस्प्ले, 2nm M6 चिप, 120Hz रिफ्रेश रेट और 24 घंटे तक बैटरी मिलती है। जानें कीमत और फीचर्स।

Apple ने अपना नया MacBook Pro (2026) भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस फ्लैगशिप लैपटॉप में पहली बार OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें नई M6 चिप मिलती है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया गया है। नया MacBook Pro 14-इंच मॉडल में उपलब्ध है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 12MP वेबकैम और Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹2,39,900 रखी गई है। कंपनी ने इसे अपने ‘Pro and Tell’ इवेंट से एक दिन पहले पेश किया है।

Apple MacBook Pro 2026

12MP कैमरा, Wi-Fi 7 और 24 घंटे तक बैटरी

MacBook Pro (2026) की कीमत और उपलब्धता

भारत में नए MacBook Pro की शुरुआती कीमत ₹2,39,900 है। इस कीमत पर 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 1TB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। ग्राहक ₹24,000 अतिरिक्त देकर मेमोरी को 24GB और ₹48,000 अतिरिक्त देकर 32GB तक बढ़ा सकते हैं।

End of Feed