टेक एंड गैजेट्स

कम कीमत में शानदार डिजाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ये स्मार्टवॉच, मिलता है BT कॉलिंग का सपोर्ट

LYNE Lancer 16 Smartwatch: Lancer 16 में 2.1 इंच का TFT स्क्रीन है, जो रंगीन और शानदार विजुअल देता है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस हैं, जिससे यूजर्स अपने स्टाइल और मूड के हिसाब से वॉच को पर्सनलाइज कर सकते हैं। स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और नोटिफिकेशन अलर्ट का भी सपोर्ट मिलता है।

Image

LYNE Lancer 16 Smartwatch

LYNE Lancer 16 Smartwatch: गैजेट एक्सेसरीज ब्रांड LYNE Originals, ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lancer 16 को लॉन्च कर दिआ है। यह वॉच मल्टी-स्पोर्ट्स मोड, रोटेटिंग क्राउन और ब्लूटूथ म्यूजिक कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स के साथ आती है। Lancer 16 में 2.1 इंच का TFT स्क्रीन है, जो रंगीन और शानदार विजुअल देता है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस हैं, जिससे यूजर्स अपने स्टाइल और मूड के हिसाब से वॉच को पर्सनलाइज कर सकते हैं। यह ब्लैक और ग्रे कलर में उपलब्ध है।

LYNE Lancer 16 की कीमत

LYNE Lancer 16 स्मार्टवॉच ब्लैक और ग्रे कलर में आती है और कैजुअल और फॉर्मल दोनों लुक्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसकी कीमत 1,799 रुपए है। वॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट-अमेजन और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

बड़ी डिस्प्ले और पर्सनलाइजेशन ऑप्शन

Lancer 16 में 2.1 इंच का TFT स्क्रीन है, जो रंगीन और शानदार विजुअल देता है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस हैं, जिससे यूजर्स अपने स्टाइल और मूड के हिसाब से वॉच को पर्सनलाइज कर सकते हैं।

आसान नेविगेशन और फिटनेस के लिए मल्टी-स्पोर्ट्स मोड

Lancer 16 स्मार्टवॉच के फीचर्स को रोटेटिंग क्राउन से आसानी से नेविगेट किया जा सकता है। फिटनेस प्रेमियों के लिए इसमें मल्टी-स्पोर्ट्स मोड है, जिससे आप अपनी एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं और परफॉर्मेंस को मॉनिटर कर सकते हैं। चाहे दौड़ना हो, साइकिल चलाना हो या अन्य एक्सरसाइज, यह वॉच आपको कई तरह की ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी।

ब्लूटूथ कॉलिंग का मिलेगा सपोर्ट

स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और नोटिफिकेशन अलर्ट का भी सपोर्ट मिलता है। इसे स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें कॉल्स, मैसेज और ऐप नोटिफिकेशन सीधे अपनी कलाई पर मिलेगा। ब्लूटूथ म्यूजिक फीचर से आप अपने प्लेलिस्ट को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में IP65 वॉटर रेसिस्टेंट मिलती है, जो इसे हल्की बारिश और छींटों से बचाती है। वॉच में फाइंड योर डिवाइस फीचर भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article