LookBack 2024: एलन मस्क की स्पेसएक्स मिशन के अचीवमेंट, जानें 2024 में कितना रहा खास

SpaceX Milestones and Achievements: यहां हम फाल्कन 9 और स्टारशिप मिशन सहित स्पेसएक्स के प्रभावशाली 2024 रॉकेट लॉन्च के बारे में बता रहे हैं। चलिए स्टारशिप परीक्षणों की प्रगति, फाल्कन 9 लॉन्च और मानव अंतरिक्ष मिशनों की योजनाओं के बारे में जानते हैं।

Year Ender 2024, Specex mission: स्पेसएक्स एक प्राइवेट एयरोस्पेस कंपनी है। जिसके मालिक एलन मस्क हैं। स्पेसएक्स ने 2024 के लिए रिकॉर्ड 148 लॉन्च का टारगेट लेकर चल रही है। यह पिछले साल 98 लॉन्च की तुलना बहुत अधिक है। अब तक, स्पेसएक्स ने 128 रॉकेट लॉन्च किए हैं, जिनमें 123 फाल्कन 9, 2 फाल्कन हैवी और 3 स्टारशिप लॉन्च शामिल हैं। इन लॉन्चों में से 40 लॉन्च गैर-स्टारलिंक मिशन थे।

spaceX 2024 launches, Falcon 9 launches, Starship 2024, SpaceX missions

स्पेसएक्स मिशन के अचीवमेंट।

यहां 2024 के कुछ स्पेसएक्स फाल्कन 9 लॉन्च की लिस्ट

  • 14 नवंबर, 2024 : कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस स्थित स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 4 ईस्ट से 20 स्टारलिंक उपग्रहों को लॉन्च किया गया
  • 27 नवंबर, 2024 : फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से 24 स्टारलिंक उपग्रहों को लॉन्च किया गया।
  • 4 दिसंबर, 2024 : फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 40 से 24 स्टारलिंक उपग्रहों को लॉन्च किया गया
  • 7 दिसंबर, 2024 : केप कैनावेरल से 23 स्टारलिंक उपग्रह लॉन्च किए गए
  • 5 दिसंबर, 2024 : कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से सिरियसएक्सएम के लिए एक प्रसारण उपग्रह लॉन्च किया गया

End of Feed