कबाड़ हो जाएंगे LG स्मार्टफोन: 30 जून से अपडेट और ऐप्स की दुनिया होगी बंद, इससे पहले कर लें ये काम

LG shutdown update: इस सर्वर के बंद होने के बाद एलजी स्मार्टफोन को नए एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट नहीं मिल पाएंगे। यानी 30 जून के बाद एलजी फोन एंड्रॉइड अपडेट डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं कर सकेंगे। सर्विस सेंटर अपग्रेड सहित सभी सॉफ्टवेयर अपग्रेड सर्विस बंद कर दी जाएंगी।

LG shutdown update: एलजी (LG) ने आधिकारिक दौर पर अपनी मोबाइल डिवाइसेज के लिए सभी सॉफ्टवेयर अपडेट सर्विसेज को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में कहा है कि वो 30 जून 2025 से सॉफ्टवेयर अपडेट सर्विसेज को बंद कर देगी। बता दें कि एलजी ने 2021 में मोबाइल फोन मार्केट से बाहर निकलने का फैसला किया था। उस समय दक्षिण कोरियाई कंपनी ने वादा किया था कि वह मौजूदा ग्राहकों को योग्य मॉडलों के लिए तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी। अब कंपनी अपने स्मार्टफोन अपडेट वितरित करने वाले सर्वर को बंद करने की तैयारी कर रही है।

End of Feed