LG shutdown update: एलजी (LG) ने आधिकारिक दौर पर अपनी मोबाइल डिवाइसेज के लिए सभी सॉफ्टवेयर अपडेट सर्विसेज को बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में कहा है कि वो 30 जून 2025 से सॉफ्टवेयर अपडेट सर्विसेज को बंद कर देगी। बता दें कि एलजी ने 2021 में मोबाइल फोन मार्केट से बाहर निकलने का फैसला किया था। उस समय दक्षिण कोरियाई कंपनी ने वादा किया था कि वह मौजूदा ग्राहकों को योग्य मॉडलों के लिए तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहेगी। अब कंपनी अपने स्मार्टफोन अपडेट वितरित करने वाले सर्वर को बंद करने की तैयारी कर रही है।
कब मिलेगा आखिरी अपडेट?
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स सपोर्ट वेबसाइट पर एक नोटिस से पता चलता है कि कंपनी अगले दो महीनों के भीतर अपने स्मार्टफोन अपडेट सर्वर को बंद कर रही है। कंपनी 30 जून को रात 12 बजे केएसटी (8:30 बजे IST) पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल फोन सॉफ्टवेयर अपग्रेड FOTA (Firmware Over The Air), अपडेट सेंटर एप और एलजी ब्रिज सर्वर को बंद कर देगा।
इस सर्वर के बंद होने के बाद एलजी स्मार्टफोन को नए एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट नहीं मिल पाएंगे। यानी 30 जून के बाद एलजी फोन एंड्रॉइड अपडेट डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं कर सकेंगे। सर्विस सेंटर अपग्रेड सहित सभी सॉफ्टवेयर अपग्रेड सर्विस बंद कर दी जाएंगी। साथ ही, यदि किसी यूजर ने फोन को रीसेट करने के बाद डिफॉल्ट एप्लिकेशन हटा दिए हैं, तो उन्हें दोबारा डाउनलोड करना भी संभव नहीं होगा।
LG स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद करेगा
LG ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर एक अपडेट जारी करते हुए बताया है कि वह सभी LG स्मार्टफोन मॉडलों के लिए Mobile Phone Software Upgrade सिस्टम, Update Center, और LG Bridge को पूरी तरह से बंद कर रहा है। यह बदलाव 30 जून को रात 12 बजे (KST) यानी 29 जून को रात 8:30 बजे (IST) से प्रभावी होगा।
इसके बाद स्मार्टफोन का क्या होगा?
- LG स्मार्टफोन यूजर्स अपने डिवाइस पर कोई भी सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
- यदि किसी यूजर ने डिवाइस से डिफॉल्ट ऐप्स डिलीट कर दिए हैं, तो वे दोबारा डाउनलोड नहीं किए जा सकेंगे।
- कंपनी ने यह भी कहा है कि उसके द्वारा सर्विस के लिए एकत्र की गई व्यक्तिगत जानकारी भी सॉफ्टवेयर सेवाएं बंद होने के साथ डिलीट कर दी जाएगी।
- यानी आपको सर्विस बंद होने से पहले अपने फोन के जरूरी डेटा का बैकअप ले लेना चाहिए।
कौन-कौन से डिवाइस होंगे प्रभावित?
इस बदलाव का असर लगभग सभी LG स्मार्टफोन्स पर पड़ेगा, जिसमें LG Velvet, LG Wing, या फिर पुराने G Series और V Series के मॉडल शामिल हैं। जो यूजर्स अब तक LG के सर्विस टूल्स जैसे कि सॉफ्टवेयर अपडेट या डेटा बैकअप के लिए इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे, वे 30 जून के बाद इन सभी सुविधाओं को फायदा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि ये सारे सिस्टम पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे।
