टेक एंड गैजेट्स

6,999 रुपये में लॉन्च हुआ दमदार कैमरे वाला स्मार्टफोन, मिलेगा 50MP कैमरा, जानें फीचर्स

Lava Yuva 4 Launched in India: Lava Yuva 4 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, इसके साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Image

Lava Yuva 4 (image-Lava)

Lava Yuva 4: स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने किफायती स्मार्टफोन लावा यूवा 4 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7 हजार से भी कम की शुरुआती कीमत में आता है। फोन में 50MP रियर कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी और HD+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। फोन में यूनिसोक T606 चिपसेट है और इसके साथ 128 जीबी तक स्टोरेज भी है।

भारत में कितनी है कीमत

लावा के लेटेस्ट फोन को तीन शानदार कलर- ग्लॉसी ब्लैक, ग्लॉसी पर्पल और ग्लॉसी व्हाइट में पेश किया गया है। भारत में इसकी कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर 4GB + 64GB स्टोरेज वेरियंट मिलता है। वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 7,499 रुपये है। फोन को देश में ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

HD+ डिस्प्ले का मिलेगा सपोर्ट

Lava Yuva 4 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, इसके साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। फोन में यूनिसोक T606 चिपसेट, 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है।

50MP कैमरा और 10w चार्जिंग

फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और इसमें USB टाइप-सी पर 10W चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी पैक की गई है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस + ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और डुअल सिम का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article