Lava Bold N2 Pro 4G भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च, सामने आए दमदार फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 Pro 4G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी अन्य कैमरा डिटेल्स, जैसे सेल्फी कैमरा की जानकारी साझा नहीं की है। फिर भी, इस प्राइस रेंज में 50MP कैमरा एक अच्छा फीचर माना जा रहा है।

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G 31 मार्च को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट और कुछ अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Lava Bold N2 Pro 4G

Lava Bold N2 Pro 4G भारत में 31 मार्च को होगा लॉन्च, सामने आए दमदार फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन: 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बड़ा स्क्रीन

Lava Bold N2 Pro 4G में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। डिजाइन के मामले में यह फोन Aurora Gold और Eclipse Gray जैसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

End of Feed