टेक एंड गैजेट्स

सरकारी कंपनी ने गर्दा उड़ा दिया, 72 दिन की वैधता, भरपूर डेटा और कीमत भी कम

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। यानी जो लोग ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें लगातार डेटा की जरूरत रहती है।

Image

सरकारी कंपनी ने गर्दा उड़ा दिया, 72 दिन की वैधता, भरपूर डेटा और कीमत भी कम/photo- canva

यदि आप भी किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिसने निजी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती डेटा बोनस प्लान पेश किया है। 485 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है, जो इसे बजट यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है।

रोजाना 2.5GB डेटा के साथ बढ़ी सुविधा

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा दिया जा रहा है। यानी जो लोग ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें लगातार डेटा की जरूरत रहती है।

कॉलिंग और SMS भी अनलिमिटेड

485 रुपये के इस प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। यानी एक ही प्लान में कॉलिंग, मैसेज और इंटरनेट-तीनों सुविधाएं शामिल हैं।

72 दिनों की लंबी वैलिडिटी

इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाला ऑप्शन बनाती है। बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचने के लिए यह प्लान एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

सीमित समय के लिए ऑफर

कंपनी के अनुसार, यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैलिड है। यानी यूजर्स के पास इस प्लान का फायदा उठाने के लिए सीमित समय है। कुल मिलाकर कहें तो BSNL का यह नया 485 रुपये का प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो कम कीमत में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। मौजूदा प्रतिस्पर्धा के बीच यह प्लान अन्य टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article