घरेलू कंपनी Lava International ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। Lava Bold N2 Lite में एक बड़ी डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इसकी स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Lava Bold N2 Lite में एंड्रॉयड 15 का गो एडिशन दिया गया है। आइए जानते हैं Lava Bold N2 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Lava Bold N2 Lite की कीमत
इसकी कीमत 7,399 रुपये रखी गई है। हालांकि, ग्राहक 400 रुपये के कूपन डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा, एक साथ दो फोन खरीदने पर 500 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। यह फोन 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले
Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बड़ा डिस्प्ले इस बजट में बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। यह फोन Kolar Gold और Nilgiri Blue कलर ऑप्शन में आएगा।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc 9863A प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go एडिशन पर काम करता है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 Lite में 13 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें LED फ्लैश भी शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
सिक्योरिटी और अन्य फीचर्स
सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का वजन लगभग 192 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.8mm है। अब कुल मिलाकर कहें कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी और जरूरी फीचर्स के साथ Lava Bold N2 Lite बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है, लेकिन जब पूरी दुनिया 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है तब कंपनी ने 4G फोन क्यों लॉन्च किया है?
