पानी से खराब नहीं होने वाला सस्ता फोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी भी है

120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और एंड्रॉयड 16 जैसे फीचर्स के साथ यह बजट 5G स्मार्टफोन बाजार में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है। साथ में IP64 की रेटिंग भी मिल रही है।

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। यह फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए 4G वेरिएंट के अपग्रेड के रूप में पेश किया है।

Lava Bold N2 5G

पानी से खराब नहीं होने वाला सस्ता फोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी भी है

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 5G को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे 11,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन Billionaire Blue और Regal Gold रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 9 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी।

End of Feed