JioCinema Premium Plans: यदि आप ओटीटी देखना पसंद करते हैं और किसी सस्ते प्लान के इंतजार में हैं तो यह खबर आपके लिए है। रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत देते हुए जियो सिनेमा प्रीमियम प्लान (JioCinema Premium Plan) की कीमतों में भारी कटौती की है। अब आप बहुत कम कीमत पर जियोसिनेमा प्रीमियम प्लान्स को एक्सेस कर सकते हैं।
JioCinema Premium: कितनी कम हुई कीमत
बता दें कि जियो ने 59 रुपये की कीमत वाले जियो सिनेमा प्रीमियम प्लान पर 51 प्रतिशत की भारी छूट की घोषणा की है। यानी अब आप इस प्लान को मात्र 29 रुपये की कीमत में एक्सेस कर सकते हैं। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 महीने की होती है। यानी आप मात्र 29 रुपये की कीमत में 30 दिन तक ओटीटी के मजे उठा सकते हैं। यानी एक रुपये प्रति दिन के खर्चे में आपका एंटरटेंमेंट का जुगाड़ होने वाला है।
जियो सिनेमा प्रीमियम प्लान के अन्य प्लान
बता दें कि 29 रुपये में आप जियोसिनेमा का बेसिक प्रीमियम प्लान एक्सेस कर सकते हैं। जिसमें अधिकतम एक लोग ही अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। लेकिन यदि आप पूरी फैमिली के लिए जियो सिनेमा प्रीमियम लेना चाहते हैं तो आपको जियोसिनेमा का फैमिली प्लान लेना होगा, जिसकी कीमत 149 रुपये प्रतिमाह है।
लेकिन फायदे की बात यह है कि जियो इस प्लान के साथ भी ऑफर दे रहा है। यानी आप 149 रुपये वाले प्लान को भी डिस्काउंट पर ले सकते हैं। इस प्लान के साथ जियो 40% का डिस्काउंट दे रहा है। यानी आप जियोसिनेमा प्रीमियम फैमिली प्लान (JioCinema Premium Family Plan) को मात्र 89 रुपये में ले सकते हैं। इस प्लान के साथ अधिकतम 4 लोग अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।
