Jio Rs 799 Plan: पिछले दो दिनों से एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है कि रिलायंस जियो ने अपने 799 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है। इससे पहले भी कई प्लान को लेकर इस तरह की खबरें आई थीं लेकिन वो सिर्फ एक अफवाह थीं। अब 799 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान को भी जियो ने बंद नहीं किया है। जियो ने इस संबंध में आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है।
Jio Rs 799 Plan/Jio
जियो के 799 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?
जियो का 799 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी यानी कुल 126 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और 100 SMS रोज मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 5जी नहीं मिलेगा। इसमें JioHotstar Mobile/TV का सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मिलता है और JioAICloud पर 50 जीबी फ्री स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है।
बंद नहीं हुआ तो कहां है जियो का 799 रुपये वाला प्लान?
दरअसल जियो के इस प्लान की जगह बदल दी गई है। पहले यह प्लान रोज 1.5 जीबी डाटा वाली कैटेगरी में दिखती थी लेकिन अब इसे Value के Affordable Packs में डाल दिया गया है। जियो की वेबसाइट, जियो के ऐप और अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स पर भी यह प्लान उपलब्ध है। तो कुल मिलाकर कहें तो प्लान को बंद नहीं किया गया है, जबकि अलग कैटेगरी में डाल दिया गया है।
