टेक एंड गैजेट्स

Jio Prepaid Recharge Plans 2025: जियो के सभी धांसू रिचार्ज प्लान, जानें आपके लिए कौन-सा है बेस्ट

Jio Prepaid Recharge Plans 2025: इस कैटेगरी में हमें जियो के तीन प्लान बेस्ट लगते हैं। इनमें 199 रुपये, 319 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान बेस्ट हैं। अधिक डेटा की आवश्यकता वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बेस्ट है। इसका एक और फायदा यह है कि 2GB डेटा प्रतिदिन वाले प्लान के साथ जियो अनलिमिटेड 5जी डेटा भी ऑफर करता है।

Image

Jio prepaid recharge plans for 2025

Jio Prepaid Recharge Plans 2025: भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक, जियो ने 2025 के लिए अपने प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान अलग-अलग बजट के लिए हैं और डेटा, कॉलिंग और OTT सुविधा के साथ आते हैं। चाहे आप कैजुअल यूजर हों या भारी इंटरनेट यूजर, जियो के पास हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। यहां हम आपके लिए जियो के बेस्ट प्लान बता रहे हैं।

1 जीबी/दिन प्लान वाले बेस्ट प्लान

कैजुअल यूजर्स के लिए 209 और 249 रुपये वाले प्लान बेस्ट हैं। 209 रुपये वाले प्लान में आपको 22 दिन की वैधता, 1 जीबी/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस मिलता है। वहीं 249 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 209 रुपये वाले प्लान के सभी फायदे मिलते हैं। इन प्लान के साथ जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोक्लाउड का भी एक्सेस है।

1.5 जीबी/दिन प्लान

इस कैटेगरी में हमें जियो के तीन प्लान बेस्ट लगते हैं। इनमें 199 रुपये, 319 रुपये और 799 रुपये वाले प्लान बेस्ट हैं। 199 रुपये वाले प्लान में 18 दिन की वैधता, 27 जीबी कुल डेटा, 319 रुपये प्लान में 1.5 जीबी/दिन डेटा के साथ कैलेंडर-महीने की वैधता और 799 रुपये के प्लान में आपको पूरे 84 दिनों की वैधता, जिसमें JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है।

2 GB/दिन प्लान

अधिक डेटा की आवश्यकता वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बेस्ट है। इसका एक और फायदा यह है कि 2GB डेटा प्रतिदिन वाले प्लान के साथ जियो अनलिमिटेड 5जी डेटा भी ऑफर करता है। यानी आपको डेटा की दिक्कत नहीं होने वाली है।

  • ₹198 प्लान: 14 दिनों की वैधता, 2 GB/दिन डेटा।
  • ₹349 प्लान: अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 28 दिनों की वैधता।
  • ₹1,299 प्लान: इसमें 2 GB/दिन डेटा, लंबी वैधता और Netflix मोबाइल सब्सक्रिप्शन शामिल है।
  • 2.5 GB और 3 GB/दिन प्लान

    • ₹399 प्लान: 28 दिनों के लिए 2.5 GB/दिन डेटा।
    • ₹1,799 प्लान: 84 दिनों के लिए 3 GB/दिन डेटा।
    • प्लान के अन्य फायदे- Netflix बेसिक और अन्य OTT लाभ।

    ट्रू अनलिमिटेड 5G अपग्रेड पैक

    अतिरिक्त डेटा के लिए के लिए आप ₹51, ₹101 और ₹151 बूस्टर पैक को एड कर सकते हैं।

    आपके लिए कौन सा प्लान सबसे अच्छा है?

    • आम यूजर के लिए 209 रुपये या 249 रुपये वाला प्लान बेस्ट हो सकता है।
    • मध्यम यूजर 199 रुपये या 319 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं।
    • यदि आप बहुत ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए 399 रुपये, 1,299 रुपये या 1,799 रुपये वाले प्लान बेस्ट हैं।
    Vishal Maithil
    Vishal Mathelauthor

    विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article