टेक एंड गैजेट्स

जियो का मास्टरस्ट्रोक, अब सिर्फ 123 रुपये में एक महीने नो टेंशन

Jio के इस कदम के बाद उसके यूजर बेस में काफी इजाफा हो सकता है। जियो ने अपने उन रिचार्ज प्लान को अब सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है जो कि पहले सिर्फ JioPhone के लिए थे।

Image

Jio New Strategy to Add Customers in India

रिलायंस जियो ने एक बार फिर से एक ऐसा कदम उठाया है जिससे उसके यूजर्स की संख्या में अचानक से इजाफा हो सकता है। देश में करीब 30 करोड़ लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं और इन यूजर्स पर जियो की नजर लंबे समय से है। जियो ने लॉन्चिंग के दौरान ही कहा था कि हम उन सभी लोगों को स्मार्टफोन पर लाना चाहते हैं जो आज भी फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। अब जियो ने मास्टरस्ट्रोक चाल चल दी है।

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अब अपने ग्राहक आधार को और तेजी से बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी फीचर फोन यूजर्स को टारगेट कर रही है। Jio ने लंबे समय से उपलब्ध अपने 123 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अब itel फीचर फोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है।

फीचर फोन यूजर्स पर Jio का फोकस

itel भारत में कम कीमत वाले फीचर फोन बेचने वाली तेजी से बढ़ती कंपनी है। कंपनी के फोन बजट सेगमेंट के ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे यूजर्स भले ही टेलीकॉम कंपनियों के प्रीमियम ग्राहक न हों, लेकिन बड़ी संख्या में नए ग्राहक जोड़ने के लिए यह सेगमेंट काफी अहम माना जा रहा है। इसका मतलब यह है कि अब केवल आईटेल ही नहीं, किसी भी 4G फीचर फोन में जियो फोन वाले रिचार्ज कराए जा सकेंगे।

Jio अब इसी रणनीति के तहत फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स तक अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। itel के भारत में 1000 से ज्यादा सर्विस सेंटर मौजूद हैं, जिससे कंपनी की पहुंच छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक भी है।

Jio का 123 रुपये वाला प्लान

Jio के 123 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को रोजाना 0.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी पूरे प्लान में यूजर्स को कुल 14GB डेटा मिलेगा। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है। फीचर फोन यूजर्स के लिए यह डेटा पर्याप्त माना जा रहा है, क्योंकि ऐसे डिवाइस में इंटरनेट इस्तेमाल सीमित होता है। कम कीमत में कॉलिंग और डेटा सुविधा मिलने से यह प्लान बजट ग्राहकों के लिए आकर्षक बन सकता है।

अन्य फीचर फोन प्लान भी उपलब्ध

Jio ने सिर्फ 123 रुपये वाला प्लान ही नहीं, बल्कि अपने अन्य फीचर फोन प्लान भी itel यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिए हैं। इसमें 234 रुपये, 369 रुपये और 1234 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इन सभी प्लान्स में ग्राहकों को रोजाना 0.5GB डेटा मिलता है। कंपनी का मानना है कि फीचर फोन यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से यह डेटा काफी है। Jio की यह नई रणनीति आने वाले समय में कंपनी के ग्राहक आधार को और मजबूत कर सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article