JioHotstar यूजर्स के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, करोड़ों यूजर्स की हुई मौज

JioHotstar इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत जल्द नया अनुभव मिलने वाला है। इस ओटीटी ऐप्स में जल्द ही कई सारे एआई बेस्ड फीचर्स मिलने वाले हैं। रिलायंस के 48वें एजीएम में कंपनी ने जियो हॉटस्टार के इन अपकमिंग फीचर्स के बारे में जानकारी दी जिसमें रिया वॉइस असिस्टेंट, वॉइस सर्च, लाइव ट्रांसलेंशन आदि शामिल हैं।

शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का 48वां AGM इवेंट आयोजित हुआ। इस इवेंट में मुकेश अंबानी की तरफ से कई बड़े ऐलान किए गए। इसी कड़ी में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार के लिए भी एक बड़ी घोषणा की। AGM में ऐलान के बाद देशभर में जियो हॉटस्टार इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स की मौज हो गई है। दरअसल AGM मीटिंग के दौरान कंपनी ने JioHotstar में एआई बेस्ड फीचर्स उपलब्ध कराने की बात कही है। इससे इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

JioHotstar

जियो हॉटस्टार के करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस।(फोटो क्रेडिट- Digit)

अगर आपने फोन में जियो हॉटस्टार इंस्टाल कर रखा है तो अब आपका अनुभव बदलने वाला है। आपको जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म में कई सारे एआई फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें आपको जल्द ही वॉइस असिस्टेंट फीचर Riya मिलेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना फेवरेट कंटेंट आसानी से सर्च कर पाएंगे।

End of Feed