टेक एंड गैजेट्स

जियोभारत फोन पर फ्री में मिलेगी JioSoundPay की सुविधा, 5 करोड़ यूजर्स को होगा फायदा

JioBharat phones SoundPay feature: कंपनी का दावा है कि देश में यह किसी भी मोबाइल फोन पर उपलब्ध अपने तरह की पहली सुविधा है। देश के पांच करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों व छोटे कारोबारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, जियोसाउंडपे हर यूपीआई भुगतान का तत्काल अपनी भाषा में मैसेज देगा।

Image

JioBharat phones SoundPay feature

JioBharat phones SoundPay feature: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो 26 जनवरी से गणतंत्र दिवस के मौके पर जियोसाउंडपे (SoundPay) सर्विस शुरू कर रही है। यह सुविधा जियोभारत फोन पर फ्री उपलब्ध होगी। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि जियोसाउंडपे से बिना किसी ‘साउंड बॉक्स’ के यूपीआई भुगतान की सूचना मिल सकेगी।

पांच करोड़ लोगों को होना फायदा

कंपनी का दावा है कि देश में यह किसी भी मोबाइल फोन पर उपलब्ध अपने तरह की पहली सुविधा है। देश के पांच करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों व छोटे कारोबारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, जियोसाउंडपे हर यूपीआई भुगतान का तत्काल, बहुभाषी संदेश देगा। इससे छोटे से छोटे किराना स्टोर, सब्जी विक्रेता और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानदारों के लिए व्यवसाय करना और आसान हो जाएगा।

बयान के अनुसार फिलहाल, छोटे व्यापारी यूपीआई भुगतान की जानकारी सुनने के उपकरण के लिए हर महीने करीब 125 रुपये का भुगतान करते हैं। अब यह सेवा जियोसाउंडपे पर मुफ्त उपलब्ध होने के कारण जियोभारत फोन इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता सालाना 1,500 रुपये तक बचा पाएंगे।

जियो के अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा, “जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में विश्वास करती है। जियोभारत पर मुफ्त जियोसाउंडपे सुविधा के साथ हम भारत की भावना का जश्न मना रहे हैं और एक सच्चे डिजिटल भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रहे हैं।”

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article