टेक एंड गैजेट्स

बंद हो जाएंगे Jio-Airtel-Vi-BSNL के सिम! अगर 90 दिन में नहीं किया ये काम

TRAI New Guideline for Sim Card: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सिम कार्ड की वैधता से संबंधित नए नियम जारी किए हैं, जो उन मोबाइल यूजर्स को राहत देते हैं, जो अपने सेकेंडरी सिम को रिचार्ज करना भूल जाते हैं। ट्राई के दिशा-निर्देश जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के सिम कार्ड को बिना रिचार्ज के लंबे समय तक एक्टिव रखने के लिए बनाए गए हैं।

Image

TRAI New Guideline for Sim Card

Photo : iStock

TRAI New Guideline for Sim Card: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सिम कार्ड वैलिडिटी को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन नए नियमों के तहत अब सिम कार्ड की वैलिडिटी बढ़ा दी गई है, जिससे उन यूजर्स को राहत मिलेगी जो अपने सेकेंडरी सिम का बार-बार रिचार्ज करना भूल जाते हैं। यानी अब सिम कार्ड को चालू रखने के लिए बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं रहेगी। चलिए जानते हैं ट्राई के इस नियम के बारे में...

क्या है ट्राई का नया नियम

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सिम कार्ड की वैधता से संबंधित नए नियम जारी किए हैं, जो उन मोबाइल यूजर्स को राहत देते हैं, जो अपने सेकेंडरी सिम को रिचार्ज करना भूल जाते हैं। ट्राई के दिशा-निर्देश जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के सिम कार्ड को बिना रिचार्ज के लंबे समय तक एक्टिव रखने के लिए बनाए गए हैं। यानी कंपनियां बिना रिचार्ज प्लान के भी सिम कार्ड को कम से कम 90 दिन तक बंद नहीं कर सकेंगी।

एयरटेल सिम वैलिडिटी

एयरटेल यूजर्स को अब बिना रिचार्ज किए 90 दिनों तक सिम एक्टिव रखने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 15 दिनों की ग्रेस पीरियड दी जाएगी, जिसमें रिचार्ज न करने पर सिम को बंद कर दिया जाएगा और इसे किसी अन्य यूजर्स को दे दिया जाएगा।

जियो सिम वैलिडिटी

जियो सिम यूजर्स के लिए भी 90 दिनों की वैलिडिटी दी गई है। इस दौरान इनकमिंग कॉल सर्विस पिछली रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगी। अगर 90 दिनों के अंदर सिम रिचार्ज नहीं किया गया, तो रिएक्टिवेशन प्लान लेना होगा, नहीं तो सिम बंद हो सकती है।

वीआई सिम वैलिडिटी

वीआई (वोडाफोन आइडिया) यूजर्स के लिए भी 90 दिनों की वैलिडिटी दी गई है। इसके बाद सिम को एक्टिव रखने के लिए कम से कम ₹49 का रिचार्ज करना होगा।

बीएसएनएल की सबसे लंबी वैलिडिटी

बीएसएनएल 180 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है, जो अन्य कंपनियों से अधिक है। यह उन यूजर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन है जो बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं। यानी बीएसएनएल में आप बहुत कम खर्चे में अपनी सेकेंडरी सिम को चालू रख सकते हैं।

एक्सटेंशन ऑप्शन

यदि सिम में 20-30 रुपये का बैलेंस है और 90 दिनों से अधिक समय तक इनएक्टिव है, तो बैलेंस काटकर वैलिडिटी 30 दिनों के लिए बढ़ाई जाएगी। बैलेंस न होने पर सिम बंद की जा सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article