Jio-Airtel Voice and SMS Only Prepaid Plans: दूरसंचार नियामक ट्राई की एडवाइजरी के बाद जियो और एयरटेल यूजर्स के लिए राहत की खबर है। दोनों बड़ी टेक कंपनियों ने करोड़ों ग्राहकों के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान की घोषणा कर दी है। इन प्लान में केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। लेकिन यह प्लान बहुत कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी ऑफर करते हैं। बता दें कि हाल ही में ट्राई ने कहा था कि उसका विचार है कि बातचीत और एसएमएस के लिए अलग से विशेष शुल्क वाउचर होने चाहिए।
Jio के सस्ते रिचार्ज प्लान
जियो ने एंट्री-लेवल वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान के तहत कुल दो नए प्लान पेश किए हैं। इनकी कीमत 458 रुपये और 1,958 रुपये है। दोनों प्लान में लंबी वैलिडिटी मिलती है। 458 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1,000 एसएमएस शामिल हैं, जिसकी वैधता 84 दिनों की है। वहीं 1,958 रुपये वाले प्लान में भी कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों के लिए है।
दोनों प्लान के अन्य फायदे की बात करें तो इनके साथ जियो ऐप्स जैसे कि जियोटीवी, जियोसिनेमा (गैर-प्रीमियम) और जियोक्लाउड का भी एक्सेस मिलता है। जियो ने इस प्लान को अपने 'वैल्यू' ऑफरिंग सेक्शन में शामिल किया है।
Airtel के सस्ते रिचार्ज प्लान
जियो से पहले एयरटेल ने दो नए एंट्री-लेवल वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 499 रुपये और 1,959 रुपये है। एयरटेल के नए 499 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 एसएमएस मैसेज शामिल हैं, जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इसके अलावा, एयरटेल रिवॉर्ड्स में 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्किल मेंबरशिप और फ्री हैलो ट्यून्स शामिल हैं।
वहीं एयरटेल के 1,959 रुपये के सालाना प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,600 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों के लिए है। इश प्लान के साथ भी एयरटेल रिवॉर्ड्स में 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्किल मेंबरशिप और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस मिलता है।
