Jio 5G: 53 करोड़ ग्राहकों में सिर्फ 28.5 करोड़ कर रहे 5G का इस्तेमाल, हर महीने 43.7GB डेटा की खपत

रिलायंस जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 53.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से सिर्फ 28.5 करोड़ ग्राहक ही 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026-27 की तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 तक जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 53.33 करोड़ हो गई है, जबकि इनमें से 28.5 करोड़ ग्राहक जियो True5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं यानी अभी भी 24.83 करोड़ ग्राहकों के पास 5जी नहीं पहुंचा है। खास बात यह है कि पिछले एक साल में कंपनी ने 7.3 करोड़ नए 5G यूजर्स जोड़े हैं।

Jio True 5G In 50 Cities Of India

28.5 करोड़ ग्राहक जियो True5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हर महीने एक ग्राहक कर रहा 43.7GB डेटा की खपत

जियो के नेटवर्क पर डेटा खपत भी लगातार बढ़ रही है। कंपनी के मुताबिक, प्रति ग्राहक औसतन 43.7GB डेटा हर महीने इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, पहली तिमाही के दौरान कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 26.9 प्रतिशत बढ़कर 69.4 बिलियन GB तक पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि उसके नेटवर्क पर 5G डेटा ट्रैफिक अब 4G डेटा ट्रैफिक की तुलना में करीब 1.5 गुना अधिक हो चुका है।

End of Feed