टेक एंड गैजेट्स

2 हजार से कीमत में लॉन्च हुई स्टाइलिश एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, BT कॉलिंग का भी सपोर्ट

Itel Unicorn Max Smart Watch: आईटेल यूनिकॉर्न मैक्स स्मार्ट वॉच में स्टेनलैस स्टील मेटल फ्रेम वाला डिजाइन मिलता है। आईटेल यूनिकॉर्न मैक्स स्मार्ट वॉच में 1.43 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, सिडेंटरी रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं।

Image

Itel Unicorn Max Smart Watch

Itel Unicorn Max Smart Watch: आईटेल ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Unicorn Max को लॉन्च कर दिया है। यह वॉच 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और AOD यानी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच में स्टेनलैस स्टील का मेटल फ्रेम और कई सारे वॉच फेसेस का सपोर्ट मिलता है।

Itel Unicorn Max Price: कितनी है कीमत

भारत में आईटेल यूनिकॉर्न मैक्स की कीमत 1,999 रुपये है। यह एल्युमिनियम सिल्वर, कॉपर गोल्ड और मीटियोराइट ग्रे फिनिश में आती है। वॉच को 22 मार्च से अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

Itel Unicorn Max Specs: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

Unicorn Max में स्टेनलैस स्टील मेटल फ्रेम वाला डिजाइन मिलता है। पैनल सफायर क्रिस्टल ग्लास का है। स्मार्टवॉच में तीन फिजिकल बटन मिलते हैं, जिसमें एक डायनेमिक क्राउन बटन भी शामिल है।

आईटेल यूनिकॉर्न मैक्स स्मार्ट वॉच में 1.43 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की ब्राइटनेस और 466x466 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। स्मार्ट वॉच के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट है। इसमें डुअल कोर चिपसेट और 200 से ज्यादा वॉच फेस का भी सपोर्ट है। स्मार्ट वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट है।

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, सिडेंटरी रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। इसको iPulse ऐप की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। बैटरी क्षमता की बात करें तो इसमें 10 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article