3 सिम, 33 दिन की बैटरी और शानदार सिग्नल! ये कंपनी लाई 1399 रुपये में दमदार मोबाइल

itel King Signal: कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी से आपको सामान्य से 510 प्रतिशत ज्यादा कॉल टाइम मिलेगा और कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में 62 प्रतिशत फास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। यानी अब गांव, पहाड़ या नेटवर्क कमजोर क्षेत्र में भी कॉल ड्रॉप की समस्या कम होगी।

itel King Signal: itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन King Signal लॉन्च कर दिया है। इस फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां नेटवर्क बहुत कमजोर रहता है। इस फोन में कंपनी ने सिल्वर प्लेटेड सिग्नल एनहांसमेंट टेक्नोलॉजी दी है, जो कमजोर नेटवर्क में भी बेहतर कनेक्टिविटी और लंबी कॉलिंग का वादा करती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोन में 3 सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है।

itel King Signal

itel King Signal

कितनी है कीमत

इस फोन की कीमत 1399 रुपये है। यह आर्मी ग्रीन, ब्लैक और पर्पल रेड कलर ऑप्शन में आता है। फोन के साथ कंपनी 13 महीने की वारंटी और 111 दिन की फ्री रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है।

End of Feed