WhatsApp Down: क्या आपको भी हो रही है दिक्कत, कई यूजर्स ने की शिकायत

WhatsApp Down Update: करीब 30 मिनट तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं री-स्टोर हो गई हैं.... खबर लिखे जाने के समय, Downdetector पोर्टल पर WhatsApp से जुड़ी लगभग 500 रिपोर्ट्स दर्ज की गई थीं। यह पोर्टल रियल-टाइम में अलग-अलग ऑनलाइन सेवाओं की समस्याओं और आउटेज पर नजर रखता है।

भारत में कुछ यूजर्स के लिए WhatsApp डाउन होने की खबरें आ रही हैं। कई यूजर्स कनेक्शन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम ने भी जांच की और पाया कि नए डिवाइस पर लॉगिन करना संभव नहीं है, क्योंकि बार-बार एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।

Whatsapp Down

भारत में ठप हुआ व्हाट्सएप (फोटो क्रेडिट-Digit)

लॉगिन करने की कोशिश के दौरान एक पॉप-अप मैसेज बार-बार दिखाई देता है, जिसमें लिखा होता है – “Can't link new devices at this time. Try again later.” यानी फिलहाल नए डिवाइस को लिंक करना संभव नहीं है।

End of Feed