टेक एंड गैजेट्स

Facebook पर 5 हजार व्यूज से कितनी होती है कमाई? यहां पढ़ें असली गणित

Facebook वीडियो क्रिएटर्स को विज्ञापनों के जरिए कमाई का मौका देता है। Facebook पर वीडियो से कमाई करने के लिए सबसे पहले Facebook Monetization Program का हिस्सा बनना जरूरी है। लेकिन 5000 व्यूज पर कितनी इनकम होगी, यह कई कारकों पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं।

Image

YouTube (image-istock)

Photo : iStock

Facebook earning tips: सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि कमाई का जरिया भी बन चुका है। खासकर Facebook, जहां कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Facebook पर 5 हजार व्यूज से कितने पैसे मिलते हैं, तो इसका जवाब आपके यहां मिलेगा।

Facebook पर कमाई कैसे होती है?

Facebook पर वीडियो से कमाई करने के लिए सबसे पहले Facebook Monetization Program का हिस्सा बनना जरूरी है। इसके लिए आपके पेज पर तय संख्या में फॉलोअर्स और वॉच टाइम होना चाहिए। साथ ही, आपको लगातार वीडियो अपलोड करना होगा और Facebook की Community Guidelines और Monetization Policies का पालन करना होगा। इसके बाद वीडियो पर In-Stream Ads लगते हैं, जिनसे कमाई शुरू होती है।

5 हजार व्यूज पर कितनी कमाई होती है?

Facebook पर 5000 व्यूज से कमाई का कोई फिक्स रेट नहीं है। यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जैसे ऑडियंस का देश, वीडियो की लंबाई, विज्ञापन की संख्या और एंगेजमेंट। आमतौर पर भारत में 5,000 व्यूज पर ₹50 से ₹200 तक की कमाई होती है। वहीं, अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में यह राशि काफी ज्यादा हो सकती है।

ज्यादा कमाई करने के आसान तरीके

कम व्यूज में भी अच्छी कमाई करने के लिए वीडियो की क्वालिटी और एंगेजमेंट पर ध्यान देना जरूरी है। वीडियो हमेशा यूनिक और रोचक बनाएं और कोशिश करें कि उनकी लंबाई 3 मिनट से ज्यादा हो ताकि In-Stream Ads आ सकें। वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म और ग्रुप्स में शेयर करना भी फायदेमंद रहता है।

क्यों बनाना चाहिए Facebook पर वीडियो?

YouTube की तरह ही Facebook भी कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म है। यहां रोजाना लाखों-करोड़ों लोग वीडियो देखते हैं। लगातार मेहनत और यूनिक कंटेंट से आपके व्यूज और फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकते हैं। यही व्यूज आपकी कमाई का रास्ता खोलते हैं और सोशल मीडिया को करियर का हिस्सा बना सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article