टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp Down: क्या आपको भी हो रही है दिक्कत, कई यूजर्स ने की शिकायत

WhatsApp Down Update: करीब 30 मिनट तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं री-स्टोर हो गई हैं.... खबर लिखे जाने के समय, Downdetector पोर्टल पर WhatsApp से जुड़ी लगभग 500 रिपोर्ट्स दर्ज की गई थीं। यह पोर्टल रियल-टाइम में अलग-अलग ऑनलाइन सेवाओं की समस्याओं और आउटेज पर नजर रखता है।

Image

भारत में ठप हुआ व्हाट्सएप (फोटो क्रेडिट-Digit)

भारत में कुछ यूजर्स के लिए WhatsApp डाउन होने की खबरें आ रही हैं। कई यूजर्स कनेक्शन से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम ने भी जांच की और पाया कि नए डिवाइस पर लॉगिन करना संभव नहीं है, क्योंकि बार-बार एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।

लॉगिन करने की कोशिश के दौरान एक पॉप-अप मैसेज बार-बार दिखाई देता है, जिसमें लिखा होता है – “Can't link new devices at this time. Try again later.” यानी फिलहाल नए डिवाइस को लिंक करना संभव नहीं है।

अभी तक यह साफ नहीं है कि यह समस्या कितने यूजर्स को प्रभावित कर रही है। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि यूजर्स अपनी शिकायतें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करेंगे।

खबर लिखे जाने के समय, Downdetector पोर्टल पर WhatsApp से जुड़ी लगभग 500 रिपोर्ट्स दर्ज की गई थीं। यह पोर्टल रियल-टाइम में अलग-अलग ऑनलाइन सेवाओं की समस्याओं और आउटेज पर नजर रखता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article