टेक एंड गैजेट्स

Instagram 10 सितंबर से क्या सच में बंद होने जा रहा है? जान लें सोशल मीडिया में वायरल दावे की सच्चाई

Instagram एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक हर दिन इसका इस्तेमाल करते हैं। इस समय इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर एक खबर जमकर वायरल हो रही है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Image

सोशल मीडिया में इस समय इंस्टाग्राम बंद होने को लेकर कई रील्स वायरल हो रही हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

Instagram Shutdown News: इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। शॉर्ट वीडियो मेकिंग से लेकर फोटो शेयरिंग, वीडियो कॉलिंग के लिए इसका जमकर इस्तेमाल होता है। आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक के लिए यह एक प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां लोग अपनी डेली की एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर करते हैं। हर दिन करोड़ों की संख्या में लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इसके यूजर हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इंस्टाग्राम को लेकर सोशल मीडिया पर इस समय ऐसी खबर चल रही है जिसने लोगों के मन में बड़ा संदेह पैदा कर दिया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कोई न कोई खबर वायरल होती रहती है। पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक अजीबो गरीब रील्स और पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें इंस्टाग्राम के बंद (Instagram Shut Down) होने की बात कही जा रही है। रील्स और पोस्ट में अलग अलग न्यूज चैनल्स और सोशल मीडिया का हवाला भी दिया जा रहा है। ऐसे में इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या सच में इंस्टाग्राम बंद होने जा रहा है?

क्या बंद होने वाला है इंस्टाग्राम?

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इस समय कुछ रील्स और पोस्ट वायरल हो रही हैं जिसमें 10 सितंबर से इंस्टाग्राम के बंद होने की बात कही जा रही है। ऐसी कई सारी रील्स सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अलग-अलग यूजर्स की तरफ से शेयर की जा रही हैं। ऐसी रील्स देखकर हमने भी इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की। हमने गूगल पर इस मामले से जुडे अलग-अलग कीवर्ड्स इस्तेमला करके जानना चाहा कि क्या सच में इंस्टाग्राम बंद होने जा रहा है तो बता दें कि हमें इस संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली।

हमने 10 सितंबर से इंस्टाग्राम बंद होने की सच्चाई जानने के लिए कंपनी के ऑफिशियल X हैंडल पर जाकर भी चेक किया। यहां पर भी हमने इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली। इससे हम कंफर्म हो गए कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रील्स की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। कंपनी की तरफ से इंस्टाग्राम बंद करने की कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। इससे साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल खबर पूरी तरह से फेक न्यूज है।

यह भी पढ़ें-

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article