IRCTC Website Down: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन शनिवार सुबह ठप हो गई। यूजर्स को तत्काल टिकट बुक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की कि वे स्क्रीन पर टिकट प्राप्त करने या देखने में असमर्थ थे। कई अन्य यूजर्स का कहना है कि वह तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं और पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर ने भी IRCTC डाउन की पुष्टि की है।

Downdetector
ठप पड़ी IRCTC वेबसाइट
ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार, कई यूजर्स को IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप को एक्सेस करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैकिंग वेबसाइट के लेटेस्ट अपडेट से पता चलता है कि 225 से अधिक यूजर्स को IRCTC सर्विस से टिकट बुक करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ा। वेबसाइट के अनुसार, 66 प्रतिशत यूजर्स को वेबसाइट और 22 प्रतिशत यूजर्स को ऐप को एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है। वहीं 11 प्रतिशत यूजर्स IRCTC की मदद से टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं।

Downdetector
सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे यूजर्स
IRCTC सर्विस डाउन होने को लेकर यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर शिकायत कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, " @IRCTCofficial, आपकी वेबसाइट तत्काल बुकिंग के दौरान 5 मिनट के लिए क्यों बंद हो जाती है, जिससे दलालों को सभी टिकट हड़पने का मौका मिल जाता है? क्या यह मिलीभगत है? @RailMinIndia और @Central_Railway, कृपया इसकी जांच करें और इस मुद्दे को सुलझाएं! #IRCTC #TatkalTicket #RailwayReform"
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "आईआरसीटीसी वेबसाइट में गड़बड़ है? मैंने कैशे क्लियर किया, ब्राउजर बंद किया और खोला, और मशीन को फिर से चालू किया। मैंने कई दिनों तक उपरोक्त प्रक्रिया को आजमाया और किस्मत अच्छी नहीं रही।",
