टेक एंड गैजेट्स

IRCTC Down: 2 घंटे ठप रही रेलवे की ई-टिकट बुकिंग सर्विस, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

IRCTC Down: ई-टिकट बुकिंग सर्विस ठप होने पर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर IRCTC का मजाक भी उडाया। एक यूजर ने कहा, "ऐसे आदमी की तलाश मत करो, जो प्रति वर्ष 20 लाख कमाता हो। ऐसे आदमी की तलाश करो जो आईआरसीटीसी पर तत्काल टिकट बुकिंग एक ही बार में कर सके।

Image

IRCTC Down

Photo : Twitter

IRCTC Down: रेलवे की ई-टिकट बुकिंग सर्विस इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की सेवाएं गुरुवार दोपहर ठप हो गईं। जिसके चलते ई-टिकटिंग सर्विस अस्थायी रूप से रूक गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी शिकायत भी की। आईआरसीटीसी के अनुसार, करीब दो घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं।

सोशल मीडिया पर उड़ा IRCTC का मजाक

ई-टिकट बुकिंग सर्विस ठप होने पर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर IRCTC का मजाक भी उडाया। एक यूजर ने कहा, "ऐसे आदमी की तलाश मत करो, जो प्रति वर्ष 20 लाख कमाता हो। ऐसे आदमी की तलाश करो जो आईआरसीटीसी पर तत्काल टिकट बुकिंग एक ही बार में कर सके।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आईआरसीटीसी की वेबसाइट 2 घंटे से बंद है। सुबह-सुबह भी स्थिति वैसी ही थी। हम कब साइट के दोबारा चलने की उम्मीद कर सकते हैं?"

आईआरसीटीसी ने की सेवा बाधित होने की पुष्टि

सेवा ठप होने को लेकर आईआरसीटीसी ने भी एक्स पर जानकारी देते हुए पुष्टि की है। आईआरसीटीसी ने एक्स पर अपडेट जारी करके कहा, "तकनीकी कारणों से ई-टिकट बुकिंग अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है और बुकिंग जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।"

इसके बाद दोपहर 1:55 बजे आईआरसीटीसी ने कहा कि वेबसाइट ठीक से काम कर रही है। एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में IRCTC ने कहा कि "ई-टिकट बुकिंग 13:55 बजे फिर से शुरू कर दी गई है।" तकनीकी खराबी के कारण ई-टिकट बुकिंग करीब दो घंटे तक रुकी रही।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article