iQOO ने लॉन्च किया नया गेमिंग स्मार्टफोन, 12GB रैम के साथ मिलेगा Snapdragon प्रोसेसर, कीमत बहुत कम

iQOO Z9s Pro 5G, iQOO Z9s 5G: iQOO Z9s सीरीज को 20 हजार से कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। दोनों फोन में 5500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों मॉडल 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आते हैं।

iQOO Z9s Pro 5G, iQOO Z9s 5G: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने बुधवार को एक साथ दो नए पावरफुल फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने iQOO Z9s Pro 5G और iQOO Z9s 5G को भारतीय मार्केट में उतारा है। दोनों ही फोन Android 14 पर काम करते हैं और 12GB रैम से लैस हैं। हैंडसेट क्वालकॉम और मीडियाटेक के मिड रेंज प्रोसेसर से लैस हैं। चलिए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत के बारे में...

End of Feed