टेक एंड गैजेट्स

50 मेगापिक्सल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च

iQOO Z11x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है जो कि 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग है।

Image

iQOO Z11x 5G

आईकू ने अपने नए फोन iQOO Z11x 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Z11 सीरीज का नया फोन है। iQOO Z11x 5G की बिक्री ऑनलाइन स्टोर से होगी। iQOO Z11x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है जो कि 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग है।

iQOO Z11x 5G की कीमत और उपलब्धता

iQOO Z11x 5G को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। यह स्मार्टफोन कंपनी की Z11 सीरीज़ का नया मॉडल है। फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 20,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

कंपनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Prismatic Green और Titan Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

iQOO Z11x 5G डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 382 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक फोन को दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69+ रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

iQOO Z11x 5G प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

इस स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड पर और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर काम करते हैं। फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

iQOO Z11x 5G कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/2.45 अपर्चर के साथ दिया गया है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQOO Z11x 5G बैटरी और कनेक्टिविटी

इस स्मार्टफोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन 166.6×78.4×8.4 मिमी साइज और करीब 219 ग्राम वजन के साथ आता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article