टेक एंड गैजेट्स

iQOO Z10R की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। आईक्यू भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग फोन iQOO Z10R होगा। आईक्यू की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया गया है। इसमें आपको शानदार सेल्फी कैमरा मिलने वाला है।

Image

आईक्यू के नए स्मार्टफोन में मिलेगी पॉवर बैंक जैसी बड़ी बैटरी। (फोटो साभार-iQOO)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10R को लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही है। अगर आप इस स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दमदार फ्रंट कैमरा के साथ दस्तक देने वाला है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

iQOO Z10R की लॉन्चिंग को कुछ समय पहले ही कंपनी की तरफ से सोशल मीडिया में टीज किया गया था। अब कंपनी ने उस डेट का भी ऐलान कर दिया है जिस दिन यह बाजार में एंट्री करने वाला है। इस स्मार्टफोन की बाजार में सीधी टक्कर वीवो, ओप्पो, सैमसंग और रियलमी के स्मार्टफोन्स से होने वाली है।

कंपनी ने लॉन्चिंग की कंफर्म

iQOO India ने iQOO Z10R की लॉन्चिंग डेट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके जानकारी दी। कंपनी ने अपनी पोस्ट में बताया कि वह 24 जुलाई को iQOO Z10R को मार्केट में पेश करने जा रही है। इस स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर होगी। अमेजन में इसके लिए माइक्रसाइट भी लाइव कर दी गई है। इससे अपमकिंग स्मार्टफोन के कई सारे फीचर्स भी सामने आ चुके हैं।

iQOO Z10R के संभावित फीचर्स

iQOO Z10R में कंपनी 6.77 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड होगा जो कि FunTouch OS 15 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए iQOO Z10R में डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल के कैमरे मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।Fm

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article