भारत की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, इस दिन हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

iQOO Z10 India Launch: iQOO Z10 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट हो सकता है, जो 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसके साथ 6.67 इंच की AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। फोन 7,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होता है तो यह भारत में किसी भी स्मार्टफोन पर अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी।

iQOO Z10 India Launch: यदि आप बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। आईकू भारत में अपने नए दमदार फोन iQOO Z10 को लॉन्च कर रहा है। इस फोन को 7,300mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।

iQOO Z10

iQOO Z10

सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन

यदि यह फोन 7,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होता है तो यह भारत में किसी भी स्मार्टफोन पर अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। गेमर्स, स्ट्रीमर्स और कैजुअल फोन यूजर के लिए यह सबसे फायदे की बात होने वाली है। यानी फोन को बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा फोन में 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

End of Feed