फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों की मौज हो गई है। चीन की दिग्गज कंपनी बाजार में लगातार नए-नए स्मार्टफोन्स ला रही है। इस बीच आईक्यू ने एक और नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम iQOO Z10 Lite है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह एक 4G स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है।
आईक्यू ने इस स्मार्टफोन अभी सिर्फ रूस के मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि भारत में जिस तरह की आईक्यू की फैन फॉलोइंग है उससे ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इस 4G स्मार्टफोन को भारत में जल्द पेश कर सकती है। रूप में कंपनी ने 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RUB 16,999 रुपये यानी करीब 18,700 रुपये में और 256GB वाले वेरिएंट को RUB 18499 यानी करीब 20,300 रुपये में लॉन्च किया गया है।
आईक्यू ने इस स्मार्टफोन को मिडरेंज सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें आपको डेली रूटीन वर्क के साथ मल्टी टास्किंग और प्रोफेशनल वर्क में डीसेंट परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आइए आपको iQOO Z10 Lite में मिलने वाले फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
iQOO Z10 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
- आईक्यू ने iQOO Z10 Lite में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया है जिसमें 1,080 × 2,400 पिक्सल्स का रेजोल्यूशन मिलता है।
- डिस्प्ले में आपको एमोलेड पैनल के साथ 60Hz से लेकर 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें आपको 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
- परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Snapdragon 685 के साथ लॉन्च किया है।
- iQOO Z10 Lite को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- इसमें आपको 44W की फास्ट चार्जिंग मिलने वाली है जिससे आप इसे जल्दी चार्ज कर पाएंगे।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
