Jio Cinema: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा इवेंट रहा है। टाटा आईपीएल 2023 के मैचों को जियो सिनेमा (JioCinema) में स्ट्रीम किया जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म ने अपने पहले ही आईपीएल प्रसारण पर दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड बना लिया है। मुकेश अंबानी के JioCinema,ने हाल ही में इसके लिए आधिकारिक डिजिटल प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं। आईपीएल 2023 के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की चौंका देने वाली लागत पर, इसकी प्रभावशाली दर्शकों की संख्या सराहनिय है। गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उद्घाटन मैच पर JioCinema पर मैच के रोमांच का आनंद लेने के लिए छह करोड़ दर्शकों की संख्या देखी गई।
TATA IPL 2023: मुकेश अंबानी के JioCinema,ने हाल ही में इसके लिए आधिकारिक डिजिटल प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं।
रिकॉर्ड 2.5 करोड़ डाउनलोड हुए
इसके अलावा, JioCinema ऐप के एक ही दिन में रिकॉर्ड 2.5 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं, जिससे यह TATA IPL 2023 सीज़न शुरू होते ही सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। ये नंबर आईपीएल और जियोसिनेमा दोनों की लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स की स्ट्रीमिंग के लिए एक मंच के रूप में शानदार लोकप्रियता को दिखाता है। JioCinema की सफलता यहीं नहीं रुकती। अपने चरम पर, 1.6 करोड़ से अधिक दर्शक एक साथ उद्घाटन मैच को लाइव देख रहे थे, और मैच के कुल की संख्या आश्चर्यजनक रूप से 50 करोड़ दर्शकों तक पहुंच गई। जबकि YouTube, एक लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवा 51.4 करोड़ की मासिक दर्शकों की संख्या दर्ज की, जिसका अर्थ है कि JioCinema की एक दिन की दर्शकों की संख्या YouTube की मासिक दर्शकों की संख्या के करीब है।
फीफा विश्व कप 2022 के दौरान बढ़े थे दर्शक
यह पहली बार नहीं है जब JioCinema ने स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग की दुनिया में सुर्खियां बटोरी हैं। फीफा विश्व कप 2022 के दौरान, कथित तौर पर मंच पर अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच देखने वाले 32 मिलियन दर्शक थे। टाटा आईपीएल 2023 के मैचों को जियोसिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीम किए जाने के साथ, प्लेटफॉर्म डिजिटल प्रसारण उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है।
