iPhone Ultra Fold का पहला वीडियो लीक, कीमत हो सकती है 2 लाख से ज्यादा

फिलहाल iPhone Ultra Fold को लेकर सामने आई सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। एपल ने अभी तक इस डिवाइस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

एपल के फैन हर साल सितंबर में आने वाले Pro मॉडल्स का इंतजार करते हैं, लेकिन इस बार कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Ultra Fold सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या फोटो जारी नहीं हुई है लेकिन हर दिन आ रही लीक्स रिपोर्ट ने मार्केट में पूरा माहौल बना दिया है। अब iPhone Ultra Fold के एक डमी मॉडल का वीडियो लीक हुआ है, जिसमें फोन की डिजाइन और कुछ संभावित फीचर्स की झलक दिखा दी है।

iPhone Ultra Fold

iPhone Ultra Fold का पहला वीडियो लीक, कीमत हो सकती है 2 लाख से ज्यादा

लीक वीडियो में क्या दिखा?

हाल ही में iPhone Ultra Fold के सफेद रंग के डमी मॉडल की तस्वीरें सामने आई थीं। अब इसी डिवाइस का एक वीडियो भी लीक हुआ है, जिसमें फोन को अलग-अलग एंगल से देखा जा सकता है। वीडियो में डिवाइस काफी पतला नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्ड खोलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5mm हो सकती है। वीडियो में एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि वॉल्यूम बटन फोन के ऊपरी हिस्से में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह सिर्फ एक डमी यूनिट है, इसलिए अंतिम डिजाइन में बदलाव संभव हैं।

End of Feed