टेक एंड गैजेट्स

फॉक्सकॉन की बेंगलुरु यूनिट से जून में शुरू हो सकती है आईफोन की शिपिंग, एप्पल भारत में बढ़ा रहा है उत्पादन

कर्नाटक के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने जानकारी दी है कि बेंगलुरु के नजदीक देवनहल्ली आईटीआईआर में फॉक्सकॉन की निर्माण इकाई अब लॉन्च के लिए तैयार है। जून की शुरुआत में इस यूनिट से कमर्शियल आईफोन की शिपिंग शुरू होने की संभावना है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में मंत्री ने बताया कि यह केवल निर्माण से जुड़ा कदम नहीं है, बल्कि भारत को एप्पल के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक रणनीतिक बदलाव भी है।

Image

फॉक्सकॉन की बेंगलुरु यूनिट से आईफोन की शिपमेंट जून में हो सकती है शुरू

Photo : iStock

कर्नाटक के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने जानकारी दी है कि बेंगलुरु के नजदीक देवनहल्ली आईटीआईआर में फॉक्सकॉन की निर्माण इकाई अब लॉन्च के लिए तैयार है। जून की शुरुआत में इस यूनिट से कमर्शियल आईफोन की शिपिंग शुरू होने की संभावना है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी पोस्ट में मंत्री ने बताया कि यह केवल निर्माण से जुड़ा कदम नहीं है, बल्कि भारत को एप्पल के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक रणनीतिक बदलाव भी है। भू-राजनीतिक दबावों और वैश्विक टैरिफ चुनौतियों के चलते भारत अब एप्पल के लिए एक पसंदीदा विनिर्माण केंद्र बन रहा है।

भारत बनेगा आईफोन असेंबली का केंद्र

रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल अगले साल तक अमेरिका में बेचे जाने वाले आईफोन की पूरी असेंबली भारत में शिफ्ट कर सकता है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी पुष्टि की है कि जून तिमाही के दौरान अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन भारत में निर्मित होंगे। बेंगलुरु में फॉक्सकॉन की इस नई यूनिट की उत्पादन क्षमता 20 मिलियन आईफोन प्रति वर्ष होगी। इससे भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत को और मजबूती मिलेगी।

भारत में बढ़ रहा एप्पल का उत्पादन और निर्यात

2023 में भारत में 22 बिलियन डॉलर मूल्य के आईफोन का उत्पादन हुआ, जिसमें फॉक्सकॉन ने एप्पल के निर्यात में लगभग 50% का योगदान दिया। पिछले साल की तुलना में फॉक्सकॉन की ओर से आईफोन के निर्यात में 40% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। आज, एप्पल के वैश्विक आईफोन उत्पादन का करीब 20% हिस्सा भारत में बनता है, जो भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

भारतीय बाजार में एप्पल की रिकॉर्ड बिक्री

2025 की पहली तिमाही में भारत से 3 मिलियन से अधिक आईफोन की शिपिंग हुई है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह देश में ब्रांड की मजबूत पकड़ और बढ़ती मांग को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article