iPhone Duo: यूट्यूबर ने कर दिया 10,000 बार फोल्ड, स्क्रीन पर आई परमानेंट क्रीज, देखें वीडियो

iPhone Duo की बिक्री भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुरू हो गई है। बिक्री के साथ ही iPhone Duo के रिव्यूज सामने आने लगे हैं। एक यूट्यूबर ने iPhone Duo को लगातार 10 हजार बार फोल्ड कर दिया है।

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। 23 अक्टूबर यानी आज से फोन ग्राहकों के हाथों में पहुंचने लगा है। इसी बीच एक टेक रिव्यूअर ने फोन की मजबूती जांचने के लिए इसे 10,000 बार फोल्ड किया। इस टेस्ट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा है। टेस्ट में फोन का हिंज तो मजबूत बना रहा, लेकिन उसकी अंदरूनी स्क्रीन पर एक गहरी और स्थायी क्रीज यानी बीच में मुड़ी हुई लाइन दिखाई देने लगी। इससे फोन की लंबे समय तक चलने वाली मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं।

iPhone Duo Fold Test

10,000 बार फोल्ड करके जांची फोन की मजबूती Photo-x.com/mediastorm_en

10,000 बार फोल्ड करके जांची फोन की मजबूती

टेक रिव्यूअर Tim Pan ने iPhone Duo की मजबूती जांचने के लिए शुरुआत में फोन को 500 बार हाथ से फोल्ड किया। इसके बाद मशीन की मदद से सामान्य कमरे के तापमान पर लगातार 10,000 बार फोन को खोला और बंद किया गया। इसके अलावा फोन को बेहद ठंडे माहौल में भी जांचा गया, जहां माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर 1,000 बार फोल्डिंग की गई। इस टेस्ट का मकसद फोन के हिंज और लचीली स्क्रीन पर बार-बार मुड़ने के असर को देखना था।

End of Feed