एप्पल के पहले फोल्डेबल स्क्रीन वाले फोन iPhone Duo की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही यह बाजार में भी दस्तक देने वाला हे। अगर आप इस फोल्डेबल आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। टेक जायंट एप्पल की तरफ से पिछले महीने iPhone 18 सीरीज के लॉन्च इवेंट में इस बुक स्टाइल वाले पहले फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च किया गया था। एप्पल ने फिलहाल अभी तक किसी भी देश में इसे सेल के लिए उपलब्ध नहीं कराया है।
एप्पल के पहले फोल्डेब आईफोन की जल्द शुरू होगी सेल।
iPhone Duo की कीमत
एप्पल ने अपने फोल्डेबल आईफोन, iPhone Duo को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें फैंस को Night Sky और Star White शामिल हैं। इसमें आपको चार अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। आइए आपको सभी वेरिएंट की कीमत बताते हैं।
- 256GB स्टोरेज: 2,99,900 रुपये
- 512GB स्टोरेज: 3,24,900 रुपये
- 1TB स्टोरेज: 3,74,900 रुपये
- 2TB स्टोरेज: 4,49,900 रुपये
फोन की खरीद पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, यह ऑफर किन बैंक कार्ड्स पर लागू होगा और इसकी दूसरी शर्तें क्या होंगी, इसकी जानकारी खरीदारी से पहले जरूर पता कर लें।
iPhone Duo का डिस्प्ले कैसा होगा?
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फोल्ड होने वाली बड़ी स्क्रीन है। इसमें अंदर की तरफ 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले और बाहर की तरफ 5.4 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें आपको 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का दावा किया गया है।
iPhone Duo में आपको आउट ऑफ द बॉक्स iOS 27 का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें Siri के AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा जिससे आपको डेली रूटीन वर्क में आपको काफी बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।
फोल्डेबल आईफोन में पावरफुल चिपसे
iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा जो कि 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इस चिपसेट के साथ इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में आपको मल्टी टास्किंग के साथ-साथ हैवी टास्क वाले काम में काफी तेज स्पीड मिलने वाली है। स्मार्टफोन की स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें Ceramic Shield का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा, इसमें डुअल न्यूरल इंजन और मल्टीटास्किंग से जुड़े एडवांस फीचर्स मिलने का दावा है।
स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल के डुअल सेंसर
एप्पल के इस फोल्डेबल आईफोन में आपको सेगमेंट का पावरफुल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक iPhone Duo में आपको 48 मेगापिक्सल के डुअल सेंसर मिलने वाली है।
- 48MP Fusion कैमरा: रोजमर्रा की तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए।
- 48MP टेलीफोटो कैमरा: 2x ऑप्टिकल जूम के साथ दूर की चीजों की तस्वीरें लेने के लिए।
- 12MP Center Stage कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए।
बैटरी को लेकर क्या है दावा?
बैटरी के मामले में भी iPhone Duo को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 44 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। वहीं, सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर 5 घंटे तक इस्तेमाल करने की बात कही गई है। ध्यान रखें कि असल बैटरी बैकअप फोन के इस्तेमाल, स्क्रीन की ब्राइटनेस, नेटवर्क और चल रहे ऐप्स पर निर्भर करेगा।
