टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Pro जल्द होगा लॉन्च, कीमत से लेकर डिजाइन और फीचर्स लीक

iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन पिछले साल के iPhone 17 Pro जैसा ही रह सकता है। इसमें एल्यूमिनियम यूनिबॉडी और बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, हालांकि इस बार कंपनी नया सिंगल-टोन कलर डिजाइन ला सकती है, जो पिछले टू-टोन डिजाइन से अलग होगा। “Cosmic Orange” के बाद अब बर्गंडी या डीप रेड कलर आने की चर्चा है।

Image

iPhone 18 Pro जल्द होगा लॉन्च, कीमत से लेकर डिजाइन और फीचर्स लीक (Image Credits: AppleTrack)

Apple अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी हर साल की तरह इस बार भी सितंबर 2026 में अपने नए iPhone पेश कर सकती है। खास बात यह है कि इस बार बेस मॉडल iPhone 18 को स्किप किया जा सकता है और उसे 2027 में लॉन्च किया जाएगा।

डिजाइन और डिस्प्ले में हल्के लेकिन खास बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन पिछले साल के iPhone 17 Pro जैसा ही रह सकता है। इसमें एल्यूमिनियम यूनिबॉडी और बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, हालांकि इस बार कंपनी नया सिंगल-टोन कलर डिजाइन ला सकती है, जो पिछले टू-टोन डिजाइन से अलग होगा। “Cosmic Orange” के बाद अब बर्गंडी या डीप रेड कलर आने की चर्चा है।

डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच OLED स्क्रीन मिल सकती है। सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Island में देखने को मिल सकता है, जो करीब 35% छोटा हो सकता है। यह बदलाव Face ID सेंसर को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट करने की वजह से संभव होगा।

परफॉर्मेंस और बैटरी में बड़ा अपग्रेड

नई सीरीज में कंपनी अपना नया A20 Pro चिपसेट दे सकती है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा। यह चिप पिछले A19 Pro के मुकाबले लगभग 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकता है। बैटरी की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे बैकअप का वादा करती है।

कैमरा में नया टेक्नोलॉजी अपग्रेड

कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें तीनों सेंसर 48MP के होंगे – प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और 4x टेलीफोटो, हालांकि इस बार कंपनी मेन कैमरे में Variable Aperture दे सकती है, जिससे फोटो में बेहतर डेप्थ और एक्सपोजर कंट्रोल मिलेगा। साथ ही, नया 3-लेयर स्टैक्ड सेंसर लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बना सकता है। फ्रंट में 18MP का सेंटर-स्टेज सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इनके साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है। कीमत की बात करें तो कंपनी इसे पिछले साल जैसा ही रख सकती है। यानी iPhone 17 Pro की तरह इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,900 और Pro Max की ₹1,49,900 के आसपास रह सकती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article