iPhone 17 आज लॉन्च तो हो जाएगा लेकिन, कब से कर पाएंगे इसकी खरीदारी, यहां जानें Sale Date

Apple फैंस के लिए आज बड़ा दिन है। कंपनी आज iPhone 17 सीरीज के लिए लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। सीरीज में चार नए आईफोन्स लॉन्च होंगे। आइए आपको बताते हैं कि कब से iPhone 17 Series की प्री बुकिंग शुरू होगी और सेल डेट क्या होगी?

Apple आज iPhone 17 Series को लॉन्च करने जा रहा है। फाइनली करोड़ों आईफोन लवर्स का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। आईफोन 17 सीरीज के लिए कंपनी आज कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में Awe Dropping इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इवेंट में एप्पल चार आईफोन्स को लॉन्च करने जा रहा है जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे। यह बात तो लगभग सभी लोगों को तो पता है कि 9 सितंबर को आईफोन 17 सीरीज लॉन्च इवेंट आयोजित होने जा रहा है लेकिन क्या आपको मालूम है कि iPhone 17 सीरीज की सेल कब से शुरू होगी?

iPhone 17

एप्पल की नई आईफोन सीरीज में फैंस को इस बार लेटेस्ट चिपसेट का भी सपोर्ट मिलेगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Apple कैलिफोर्निया के इवेंट में आईफोन्स के साथ साथ दूसर कई सारे प्रोडक्ट को भी पेश कर सकता है। लीक्स की मानें तो Awe Dropping इवेंट में कंपनी की तरफ से AirPods Pro 3, Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3, Apple AirTags 2, Apple TV 4K (2025) को भी लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed