iPhone 17 Pro Max vs iPhone 16 Pro Max: हमेशा की तरह इस साल भी सितंबर में एप्पल आईफोन की नई सीरीज यानी आईफोन 17 सीरीज को पेश कर सकता है। इस साल आईफोन से कई सारे अपग्रेड्स की उम्मीद की जा रही है। यहां हम आपको ऐसे 5 बड़े बदलाव बता रहे हैं, जो आपको iPhone 17 Pro Max में देखने मिल सकते हैं।
iPhone 17 Pro Max (Image Source: Front Page Tech/Jon Prosser)
1. iPhone को मिलेगा नया डिजाइन
2025 में Apple अपने iPhones को एक नया लुक देने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max में हॉरिजॉन्टल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जो अब तक के वर्टिकल या स्क्वायर लेआउट से अलग होगा। यह डिजाइन कुछ हद तक Pixel 9 के कैमरा लेआउट जैसा हो सकता है।
2. मिलेगा दमदार A19 Pro चिप
iPhone 17 Pro Max में Apple का नया A19 Pro चिपसेट होगा जो पहले से ज्यादा फास्ट, ग्राफिकली पावरफुल और बैटरी एफिशिएंट होगा। इस चिप की मदद से आईफोन की परफॉर्मेंस और स्मूथनेस काफी बेहतर होने की उम्मीद है।
3. iOS 19 के साथ एडवांस AI फीचर्स
iPhone 17 Pro Max iOS 19 के साथ आएगा, जिसमें Apple की AI क्षमताएं और भी स्मार्ट हो जाएंगी। Siri अब और स्मार्ट होगी, कैमरा प्रोसेसिंग में सुधार होगा और सिस्टम पहले से ज्यादा फास्ट और यूजर-फ्रेंडली बनेगा।
4. कैमरे में बड़े सुधार
जहां मेन रियर कैमरा 48MP का ही रह सकता है, वहीं टेलीफोटो लेंस में Tetraprism टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी जो जूम क्वालिटी को बढ़ाएगी। इसके अलावा फ्रंट कैमरा को 12MP से बढ़ाकर 24MP किया जा सकता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।
5. बैटरी और चार्जिंग होगी पहले से स्मार्ट
iPhone 17 Pro Max में एप्पल चार्जिंग स्पीड को और बढ़ा सकता है। साथ ही MagSafe चार्जिंग अब और एफिशिएंट हो सकती है और बैटरी लाइफ भी ज्यादा ऑप्टिमाइज होगी, जिससे हैवी यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।
